प्रयागराज: मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव, सुबह से लग गई कतार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव गूंज उठा। सुबह पांच बजे से दर्शन-पूजन शुरू हो गया। भक्तों ने विधिविधान से जलाभिषेक-पूजन किया। भगवान शिव को बेलपत्र, फल, पुष्प, मदार का फल, दूब, दुग्ध, दही आदि अर्पित कर आशीष प्राप्त किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई और शिवालयों में जलाभिषेक किया। शिवालयों में श्रावण महात्म्य, रुद्राभिषेक, शिवाष्टक, शिव चालीसा, शिव सहस्रनाम, शिव पुराण का पाठ भी किया। शिवकुटी महादेव मंदिर में हर-हर महादेव की गूंज रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।
दशाश्वमेध मंदिर, नागवासुकी मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ मंदिर के पीठाधीश्वर रविशंकर के सानिध्य में काल-सर्प दोष निवारण के निमित्त अनुष्ठान पूजन किया गया। कटघर स्थित भोले गिरि मंदिर में किन्नर अखाड़े की महंत वैष्णवी गिरि ने भगवान शिव का अभिषेक, पूजन कर आशीष प्राप्त किया। संयोजन राजेश केसरवानी ने किया।
मनकामेश्वर महादेव में भोर से भक्तों की कतार लगी रही। सोमवार के पहले सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ मनकामेश्वर मंदिर में रही। महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि सुबह 5:30 बजे मंदिर के पट खुल गए। दिन में 11:45 बजे भगवान को भोग लगाया गया। दोपहर 12 से रात 12 बजे तक भक्तों का तांता लगा रहा। मनकामेश्वर मंदिर को बहुरंगी पुष्पों से सजाया गया। भगवान शिव की झांकी सजाई गई। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। दोहरी बैरीकेटिंग की गई है।
आचार्यों के सानिध्य में भक्तों ने रुद्राभिषेक पूजन किया। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में सुबह से दर्शन-पूजन शुरू हो गया। श्रद्धाभाव से भक्त नंगे पांव हाथ में प्रसाद लिए दर्शन के लिए लाइन में लगे रहे। मंदिर के प्रमुख पं. सच्चिदानंद मिश्र के सानिध्य में भक्तों ने अनुष्ठान पूजन किया।
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
