जौनपुर: कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष बने दिनेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनेश तिवारी को सोशल मीडिया का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। फरीदाबाद (सुजानगंज) गांव निवासी दिनेश तिवारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। तथा उनके बताए गए दिशा-निर्देशों के तहत पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ क्षेत्र में कार्य करता रहूंगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद व्यक्त किया। दिनेश तिवारी ने कहा भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी का मजाक उड़ाया जाता रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार सिंह, अजय कुमार गौतम, कृष्णा तिवारी, राज यादव, अली अंसारी, मनोज बिंद, रजनीश गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |