वाराणसी: संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लोहता। अलाउद्दीनपुर (लोहता) गांव में मंगलवार सुबह राहुल यादव की पत्नी खशबू यादव (27 वर्ष) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे की कुंडी में बंधे फंदे से उसका शव लटकता मिला। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। राहुल के पिता अर्जुन यादव ने बताया कि सोमवार को खशबू व्रत थी। राहुल रात में उसके लिए फल खरीदकर लाया था। खाने के बाद वह कमरे में सो गई। सुबह दरवाजा देर तक बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पिता राजकुमार यादव का कहना है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मंगलवार सुबह पांच बजे खशबू ने मां सुखवंती देवी से मोबाइल से बात की थी। शादी दो वर्ष पहले बड़ी धूमधाम से हुआ था। वह दो भाई तीन बहनों में सबसे छोटी पुत्री थी। पति-पत्नी में संबंध ठीक नहीं थे। पुलिस ने मायके वालों के सामने शव फंदे से उतारा। उसकी गर्दन, दोनों हाथ, पेट और पीठ में सात जगह चोट के निशान थे। पिता राजकुमार यादव ने दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस पति राहुल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
