नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। वन महोत्सव के क्रम में गुरुवार को वन विभाग के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल नैनी के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों 250 फलदार पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन संरक्षक अखिलेश पांडेय और विशिष्ट अतिथि महावीर कोजलागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मौजूद लोगों को वन महोत्सव के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बच्चों को बढ़ते पेड़ों और पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही शिक्षकों से कहा कि जागरूकता के लिए कक्षाओं में बच्चों को जागरूक करें। डीएफओ ने कहा कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है।
इससे हमें न सिर्फ ऑक्सीजन मिलता है, बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी-बूटियां भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू-क्षरण, धूल आदि से बच सकते हैं। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी एषा सिंह ने सभी लोगों को पौधरोपण की शपथ दिलाई। साथ ही 250 पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष सोनू सिंह मौजूद रही। प्रधानाचार्य डॉ. सुजाता सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन व उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक शिवली, आनिक द्विवेदी का खास सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ