#7thAnniversary : सामाजिक पत्रकारिता की सुबह है नया सबेरा : डॉ. मनोज मिश्र | #NayaSaveraNetwork
वर्तमान समय की पत्रकारिता के दौर में वेबपोर्टल का महत्वपूर्ण योगदान है। वेबपोर्टल पत्रकारिता ने पत्रकारों को आधुनिक तकनीक से समृद्ध होने का मौका दिया है। इसी से प्रेरित होते हुए नया सबेरा ने अपने प्रकाशन की नींव रखी और त्वरित खबरों के जरिए बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। नया सबेरा की विशेषता है कि यह त्वरित रूप से घटित घटनाओं/ समाचारों को अपने पाठकों तक पहुंचाता है। पाठकों को अपडेट रखने में यह लाजवाब न्यूज पोर्टल है। यह बेबाक खबरों के अलावा अपनी विविधता के लिए भी आज जाना जाता है। विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार के साथ यह पाठकों की रुचि का ध्यान रखते हुए समय समय पर स्वास्थ-पर्यावरण और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियों को भी अपने पाठकों से साझा करता है।
यह विदित तथ्य है कि वेबपोर्टल पत्रकारिता वीडियो और मल्टीमीडिया सामग्री को प्रकाशित करने की अनुमति देता है, इससे यह न्यूज पोर्टल अपने पाठकों को समाचारों को देखने और उसे समझने का अवसर सदा प्रदान करता रहा है।
इसके इस विविधता के चलते जहां उसके पाठकों को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, पर्यावरणीय ज्ञान प्राप्त होता है, वहीं विशेष रुप से यह जन सामान्य को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक भी करता चलता है। अपने संवादसूत्र से सहज संवाद की प्रवित्ति इसे अलग पहचान देती है।
मैं नया सबेरा को सदा जनसामान्य की आवाज़ बने रहने की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
- डॉ. मनोज मिश्र, विभागाध्यक्ष, जनसंचार विभाग
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
