मुंबई: अहिंसा नगर में घर तोड़ने के बाद 5 वर्ष से भाड़ा नहीं दे रहा बिल्डर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डॉ विवेकानंद जाजू ने की मुख्यमंत्री से शिकायत
मुंबई। बांद्रा पूर्व के सरकारी वसाहत स्थित अहिंसा नगर में झोपड़पट्टी पुनर्विकास प्राधिकरण ( एसआरए) के तहत 8 वर्ष पहले लोगों के घर तोड़ने के बाद शुशांकु डेवलपर्स, राज कंस्ट्रक्शन बिल्डर पिछले 5 वर्षों से, उन लोगों को दिए जाने वाला निर्धारित भाड़ा भी नहीं दे रहा है। इसके चलते यहां के लोग बहुत परेशान हैं। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के डॉक्टर सेल प्रेसिडेंट डॉक्टर विवेकानंद जाजू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे को पत्र लिखकर प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने शासन को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि निरीक्षक डेनियल और निलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है राज कंस्ट्रक्शन लोगों को बकाया भाड़ा नहीं देता है तो वे आंदोलन करेंगे।