लखनऊ: प्रश्नोत्तरी में 15 छात्रों ने जीते पुरस्कार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अलीगंज स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जनसंख्या वृद्धि से पृथ्वी के संसाधनों में होने वाली कमी तथा उसके समाधान को समझा। जनसंख्या पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 15 छात्रों ने पुरस्कार भी जीते।
‘जनसंख्या एक वैश्विक चिंता विषय पर आयोजित व्याख्यान में लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के हेड और पापुलेशन रिसर्च सेंटर के निदेशक प्रो. डॉ. एमके अग्रवाल ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि हमारे लिए खतरा है। भारत सर्वाधिक आबादी वाला देश बन चुका है। चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। जनसंख्या को इंफ्लेशन (मुद्रा स्फीत) की तरह छह माह में नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। यह दीर्घकाल की प्रक्रिया है। इसके लिए बेहतर रणनीति की जरूरत है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल के करीब 175 बच्चों ने हिस्सा लिया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |