जौनपुर: बार एसोसिएशन की बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूँ जौनपुर। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक मडि़याहूं तहसील के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कंसराज यादव ने किया। बैठक में साधारण सभा के बीच तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्वाचन वर्ष 2023-24 का चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी राम लखन पटेल एडवोकेट को नियुक्त किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि निर्वाचन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित मॉडल बायलाज के नियमों के तहत चुनाव को संपन्न कराया जाए। चुनाव प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगा। इसके पूर्व अधिवक्ताओं को अपना नवीनीकरण कराना होगा। बैठक का संचालन महामंत्री देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी किया। बैठक में राम लखन पटेल, मोहन लाल यादव, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार पटेल, विकास यादव,जय शंकर मिश्र सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
