मानसून की पहली बरसात ने खोली महाराष्ट्र सरकार के दावे की पोल: शिवसेना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मानसून की पहली बरसात में ही जिस तरह से मुंबई में जगह-जगह जलजमाव होने से लोग परेशान हो गए ,उसे लेकर शिवसेना ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पिछले 2 महीने से सिर्फ नालों की सफाई का जायजा ही ले रहे हैं। हकीकत में मुंबई के नालों की सफाई ही नहीं की गई । यही कारण है कि मानसून की पहली बरसात ने ही राज्य सरकार के दावों की पोल खोल दी है।
उन्होंने कहा कि नालों की सफाई में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी बदबू जगह-जगह जल जमाव के रूप में दिखाई दे रही है। बीएमसी जब तक शिवसेना के हाथ में रही, तब तक कभी भी मुंबईवासियों को इस तरह की गंभीर समस्याओं से गुजरना नहीं पड़ा। आने वाले दिनों में मुंबईवासियों को इससे भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आनंद दुबे ने कहा कि नालों की सफाई में जिस तरह से खुला महाभ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है, वह बेहद गंभीर और शर्मनाक है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री इसी तरह के दावों के साथ महापालिका पर कब्जे की बात करते रहते हैं।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

