जौनपुर: वेटेनरी टीम ने मवेशियों का किया टीकाकरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय सुजानगंज द्वारा पशु चिकित्सक विनोद कुमार मौर्य के संरक्षण में मोबाइल वेटेनरी टीम द्वारा बुधवार को भीलमपुर ग्राम सभा में मवेशियों में होने वाले कई प्रकार के रोगो से संबंधित लगभग 160 गाय तथा 135 भैंस का टीकाकरण किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार मौर्या ने बताया की बरसात से पहले मवेशियों में होने वाले कई प्रकार के रोगों से बचाव हेतु यह टीकाकरण कार्यक्रम प्रतिवर्ष नि:शुल्क किया जाता है। यह टीकाकरण कार्य ब्लॉक स्थित सभी ग्राम सभाओं में किया जाएगा। भीलमपुर ग्राम सभा में लगभग 295 पशुओं का टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण कार्यक्रम में डॉ दिनेश मौर्य, नरेंद्र पटेल, सुरेश पटेल, सूरज कुमार, विशाल की उपस्थिति रही।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
