जौनपुर: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। खुज्झी हिसामपुर मार्ग से सटे कछवन मोड़ के पास बगीचे में मंगलवार रात रस्सी के सहारे डाल से फांसी लगाकर एक तीस वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान नहीं हो पायीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवन मोड़ के पास पोखरा है और उसी से सटा बगीचा। रात में लगभग तीस वर्षीय युवक कब रस्सी के सहारे डाल से फांसी लगा लिया किसी को पता नहीं चल सका। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची व उसी की मौजूदगी में शव को रस्सी काटकर उतारा गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent