जौनपुर: कांग्रेस में शामिल हुए एडवोकेट सतीश उपाध्याय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके मुंबई के युवा समाजसेवी एडवोकेट सतीश उपाध्याय सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सिकरारा ब्लाक के जमुआ गांव निवासी एडवोकेट उपाध्याय ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ राकेश उपाध्याय की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।
इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा के कुशासन को समाप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेगे और कांग्रेस की नीतियों से उन्हें अवगत कराएंगे। इस अवसर पर हरिलाल यादव संतोष मिश्रा, शशिभूषण मिश्र, विनय शुक्ला, कमलेश दुबे ,रमेश दुबे, राजमणि उपाध्याय, रमेश उपाध्याय समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |

%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)