गाजीपुर: काफिले में चल रही कार से टकराई आयुष राज्यमंत्री की कार, बाल-बाल बचे मंत्री | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गाज़ीपुर। महाराजगंज के पास वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर को वाराणसी से बलिया जा रहे जा रहे आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु की कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद खुद की कार सहित काफिले की एक अन्य क्षतिग्रस्त कार को मौके पर ही छोड़कर, मंत्री बलिया के लिए निकल गए। गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर को आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र बलिया में आयोजित अपने एक कार्यक्रम के लिए वाराणसी से बलिया जा रहे थे।
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे से गुजरते हुए उनका काफिला जब नंदगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास पहुंचा, तभी उनके काफिले में अचानक एक स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। अचानक ब्रेक लेकर गति कम करते करते मंत्री के काफिले की एक कार डिजायर कार से टकरा गई। इस बीच पीछे से आ रही मंत्री की कार भी काफिले के आगे चल रही कार के अचानक रुकने से उससे टकरा गई।
इस घटना में मंत्री बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर, मंत्री काफिले के दूसरी कार में सवार होकर, बलिया के लिए रवाना हो गए। नंदगंज थाना अध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घटना में मंत्री जी को चोट नहीं आई है, वह सुरक्षित है। राज्य मंत्री के काफिले में घुसी डिजायर कार को कब्जे में लेकर, चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)
%20222180%20%20CONTACT%20US.%209415234208,%209648531617,%209839155647%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
