जौनपुर: पुलिस ने चोरी के आरोपी को बनाया गांजा तस्कर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
1 किलो 100 ग्राम गांजा दिखाकर किया चालान
मड़ियाहूँ जौनपुर। पुलिस अपनी पीठ थपथपाने के लिए नए हथकंडे अपना रही है। चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी युवक को गांजे में चालान कर दिया गया। पुलिस के उच्चाधिकारी जनता का भरोसा जीतने के लिए उनसे शालीनता पूर्वक व्यवहार व शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही का निर्देश दे रहे हैं। वही कुछ अधिकारी घटनाओं का अल्पीकरण या घटना कुछ और मुकदमा कुछ और दर्ज कर अधिकारियों की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। बताया जाता है कि गुरु वार शाम को नगर के सदरगंज वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर से सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी गोलू सिंह पुत्र संतोष सिंह मंदिर परिसर में चोरी का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसे वहां मौजूद लोगों ने पकड़ कर मडि़याहूँ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक को बाइक से कोतवाली लेकर आई। जिसका सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। शुक्रवार को मडि़याहूँ पुलिस ने जोगापुर नहर पुलिया के पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक की गिरफ्तारी दिखा कर एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया। क्षेत्र में पुलिस का यह कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है । जब इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चोब सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो गलत हुआ है। जांच कर दोषियों के विरु द्ध कार्रवाई की जाएगी।

