मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के पार्थिव शरीर का किया अंतिम दर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- परिवार को बंधाया ढांढ़स
मुंबई। सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रभा देवी स्थित वरिष्ठ अभिनेत्री स्व सुलोचना लाटकर के निवास स्थान पर जाकर उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने दिवंगत के परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुलोचना दीदी का निधन बेहद दुखद घटना है। जो प्रशंसकों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है।
उन्होंने अपने विशिष्ट अभिनय से 300 से अधिक फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। खासकर उनके द्वारा निभाया गया एक एक किरदार प्रभावशाली था। उन्होंने देवानंद, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया। उनके जाने से सबको लगता है कि हम में से कोई चला गया। उन्होंने इतना प्यार और अपनापन पैदा किया है।
- सुलोचना दीदी का किरदार कई लोगो के लिए बनेंगी प्रेरणा: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ नाम हैं। जिनके कार्यों के कारण वे अमर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनका काफी सम्मान है। इन्हीं में से एक नाम है सुलोचनादिदी। शुरुआती दिनों में उन्होंने नायिका की भूमिकाएं निभाईं।
बाद में मां की भूमिका निभाई, वह बेहद लोकप्रिय हुईं। मेरी पीढ़ी ने उन्हें एक मां के रूप में देखा है। वे बेहद विनम्र और देखभाल करने वाले व्यक्तित्व की धनी थी। सुलोचना दीदी का करियर बहुत प्रभावशाली था। उन्हें कई पुरस्कार मिले। उनका काम इन पुरस्कारों से भी बड़ा था। उनका किरदार कई लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा",
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |