BREAKING

जौनपुर: महिलाओं में भी नशे की प्रवृत्ति बढ़ी: डॉ. सरिता | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • मुस्कराना सबसे प्रभावकारी योग: प्रो. निर्मला एस. मौर्य 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नव स्थापित नशा मुक्त एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को समापन दिवस पर 'नशा/व्यसन का महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रभाव एवं रोकथाम में योग की भूमिका' विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता पाण्डेय ने कहा कि नशा आज हमारे समाज में घर कर गया है। पुरूषों की अपेक्षा आज महिलाएं ज्यादा नशा कर रहीं हैं। आधुनिक जीवनशैली बहुत तेजी से युवाओं को नशे की गिरफ्त में ले रही है। 


अध्यक्षता करतीं हुईं कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि सही तरीके से साँस लेना बहुत महत्वपूर्ण है। सदा मुस्कराते रहें, क्योंकि मुस्कुराने से समस्या सुलझती है और मुस्कुराना सबसे प्रभावकारी योग है। विशिष्ट वक्ता के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग, बंगलुरु की वरिष्ठ योग प्रशिक्षिका निहारिका श्रीवास्तव ने कहा कि सब कुछ मन से जुड़ा है, हमको वर्तमान में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि  सही समय पर खाना लेना, सही समय पर सोना, सांस लेना और मन की प्रसन्न स्थिति ये चार चीजें महत्वपूर्ण है, को हमें नशे से दूर रहने में बहुत ही कारगर है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनोज कुमार पाण्डेय दिया। 

इस मौके पर प्रो. देवराज सिंह, डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ. पुनीत सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, विवेक, हिदायत फातिमा, आराधना, रिया, प्रिया, स्वेता, दिव्या, सोनाली, श्वेता, श्रुति, राजेंद्र, सत्यप्रकाश, हर्ष, रोहित, गरिमा, निहारिका इत्यादि बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहें।



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें