जौनपुर: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एसपी के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
शाहगंज जौनपुर। एक विवाहिता महिला ने रविवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर ससुराल पक्षों पर मारपीट गाली-गलौज समेत दहेज की मांग का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के सरायखाझा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी कमर जहां की पुत्री सुमैया का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से फरवरी 2022 मे क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी सलाहुद्दीन के पुत्र आदिल से हुआ था। विवाह के समय दहेज में दो लाख नकदी समेत एक पल्सर बाइक व चार लाख के जेवरात समेत ग्रीहस्थी का सारा सामान दिया था। पीडि़ता की मां का आरोप है की जब हमारी पुत्री ससुराल गई है। तभी से पति, ससुर, सास, जेठ और ननद मिलकर हमारी पुत्री सुमैया को आए दिन मारते पिटते है और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। और दहेज में तीन लाख नकदी समेत एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए घर से भगा दिए। उन्होंने कहा की अगर दहेज का सारा सामान नही लाई तो कहीं भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। विवाहिता ने अपने साथ घटी सारी घटना से अपनी मां को अवगत कराया। पीडि़ता की मां ने इसकी शिकायत तहरीर देकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस रविवार को मारपीट गाली-गलौज समेत दहेज उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर मामले की जांच में जुट गई।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

