BREAKING

जौनपुर: सफाई कर्मचारियों का उमड़ा जनसैलाब, मांगा प्रमोशन व पुरानी पेंशन | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शाहगंज पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर सर्वेश कुमार मौर्य एवम शम्स तबरेज खान के पर्वेक्षण में तहसील मुख्यालय पर विभागीय सेवा नियमावली पदोन्नति पुरानी पेंशन बहाली अधिकार यात्रा नगर के अयोध्या रोड स्थित हिंद सिनेमा घर से निकल कर तहसील में माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी जौनपुर को उप जिलाधिकारी के माध्यम से 7 सूत्री मांगों एवं जनपदीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। 

विकासखंड शाहगंज, सुइथाकला व खुटहन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। विकासखंड खुटहन के अध्यक्ष छोटे लाल यादव सुइथाकला के अध्यक्ष उमेश गौतम व शाहगंज के अध्यक्ष बालकृष्ण यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी विभागों में कर्मचारियों के प्रमोशन व सेवा नियमावली की व्यवस्था है, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम आंदोलन और तेज करेंगे।

तहसील पर्यवेक्षक शम्स तबरेज खान एवं सर्वेश कुमार मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों का जनसैलाब यह बता रहा है कि जो कर्मचारियों की बात करेगा वही देश पर राज करेगा हमारे बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को सरकार तत्काल बहाल करें अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संघप्रिय बौद्ध, अरविंद यादव, मदनचंद यादव रविंद्र प्रताप, आशुतोष बंसल, रमेश चंद, बालकृष्ण यादव, रविंद्र प्रताप, बलिराम बिंद, बाबूराम, रविंद्र कुमार, रिंकू, लालधारी, राजेश प्रजापति, त्रिभुवन राम देवी प्रसाद मौर्य, विजय कुमार, रविंद्र तिवारी, बालमुकुंद यादव, दिनेश यादव, राजेश गौतम, सुरेश गौतम, जगदीश चंद्र, रवि राव, उमेश चंद, प्रदीप पांडे, प्रेम प्रकाश वर्मा, मो अंसार, शंकर, अरविंद, शशिकला, पूनम, मालती, सुभद्रा, सुमन, आशुतोष कुमार बंसल ब्लॉक मंत्री, वीरेंद्र कुमार मौर्य ब्लॉक कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह, बलवंत सिंह, मोहन लाल गौतम, प्यारेलाल, मैन बहादुर, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें