BREAKING

बनारसी साड़ी में व्हाइट हाउस पहुंचीं नीता अंबानी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने बनारसी बुनकारी को एक बार फिर वैश्विक पटल पर चर्चा दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजकीय अमेरिकी दौरे में ह्वाइट हाउस में आयोजित रात्रिभोज में नीता अंबानी ने बनारसी जरी (ब्रोकेड) की हाथ से बुनी साड़ी पहनी थी। इससे पहले मंगलवार को मुंबई में उन्होंने बनारसी बुनकरों से मुलाकात भी की थी। 

रिलायंस फाउंडेशन के अनुसार भारतीय कला संस्कृति को दुनियाभर में प्रचारित करने के लिए नीता अंबानी हमेशा प्रयासरत रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भारतीय साड़ी की कारीगरी को अमेरिका में दो मौकों पर पहचान दिलाई। ह्वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में आयोजित रात्रिभोज में वह पति मुकेश अंबानी के साथ शामिल हुईं। इस खास मौके पर उन्होंने बनारसी कारीगरों की हाथ से बुनी हुई साड़ी पहनी। सुनहरे रंग की इस साड़ी में महीन कारीगरी देखते ही बनती है। 

अगले दिन भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की ओर से आयोजित राजकीय भोज में नीता ने गुजरात के पाटन की लाल रंग की पटोला साड़ी पहनी। भारतीय कला को मंच उपलब्ध कराने की रिलायंस फाउंडेशन की पहल ‘स्वदेश में इन दोनों क्षेत्रों की कारीगरी को शामिल किया गया है।


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें