डायरेक्टर आमिर रजा हुसैन का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। हिंदी सिनेमा के डायरेक्टर व थिएटर आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन का बीते दिन निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में अपने दिल्ली वाले घर में अपनी आखिरी सांस ली। आमिर रजा के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। वहीं उनके फैंस सदमे में हैं। आमिर रजा अपने पीछे अपनी पत्नी विराट तलवार और दो बेटों को छोड़ गए हैं। दिग्गज कलाकार आमिर रजा हुसैन का जन्म 6 जनवरी, 1957 को एक कुलीन अवधी परिवार में हुआ था। उनकी परवरिश उनकी मां ने किया था कयोंकि उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। आमिर रजा ने मेयो कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई की थी। वो पढ़ाई में काफी अच्छे थे। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की थी।
![]() |
विज्ञापन |