प्रयागराज: छावनी अस्पताल में आयुष सेंटर का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। छावनी सामान्य अस्पताल में बने नए आयुष केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि रक्षा संपदा के महानिदेशक जीएस राजेश्वरन ने किया। इस अवसर पर शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्द्धन बाजपेई मौजूद रहे। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन, डायलिसिस मशीन, 16 बेड के आईसीयू वार्ड, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पीएसी चतुर्थ वाहिनी के सदस्य और एनसीसी कैडेट के जवानों ने किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यूपी में पहली बार किसी अस्पताल में इलाज की चारों पद्धतियां आयुर्वेद, होमियोपैथी, यूनानी और एलोपैथी की सुविधा छावनी सामान्य अस्पताल में उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में रक्षा संपदा प्रयागराज मध्य कमान के डायरेक्टर डीएन यादव, छावनी परिषद के नामित सदस्य विनोद कुमार, छावनी अस्पताल के निदेशक सिद्धार्थ पांडेय आदि की उपस्थिति रही।


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
