BREAKING

अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से की धैर्य रखने की अपील | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • जांच पर विश्वास करें: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से धैर्य रखने की अपील की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों को जांच पर विश्वास करना चाहिए। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित कई पहलवान बृजभूषषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामलों को लेकर धरने पर बैठे थे।

28 मई को संसद भवन की ओर मार्च करते समय खिलाड़ियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इससे नाराज पहलवानों ने अपने मेडल को हरिद्वार जाकर गंगा में विसर्जित करने का फैसला किया। हालांकि, जब खिलाड़ी हरिद्वार गए तो उन्होंने किसान नेता नरेश टिकैत के कहने पर अपना फैसला बदल लिया।

  • अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?

खेल मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए पहलवानों से कहा, ''जांच पूरी होने दीजिए। उसके बाद भी अगर आपको सही नहीं लगता है तो प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको सुप्रीम कोर्ट, खेल विभाग और पुलिस के ऊपर विश्वास करना होगा। पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। कोई कदम ऐसा नहीं उठाना चाहिए जिससे खेल और खिलाड़ी को नुकसान हो।''

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, ''कई राजनीतिक दल और ट्रेड यूनियन मंच (पहलवानों के विरोध के) पर गए, लेकिन मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं अपने प्रिय एथलीटों से आग्रह करता हूं कि वे दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करें।''

  • विजेंदर ने कहा- बेटियों को खेलने से रोकेंगी माताएं

दूसरी ओर, इस मामले पर पूर्व बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ''इन आरोपों के बाद माताएं अपनी बेटियों को खेलों के लिए भेजना बंद कर देंगी। इससे देश में खेलों की स्थिति और बिगड़ेगी।''


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें