BREAKING

जौनपुर: सीआरपीएफ के एसआई का एसओ ने कर दिया चालान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

थाने पर फरियाद लेकर पहुंचे थे सब इंस्पेक्टर प्रभाकर

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुईथाकला (जुड़ापुर) गांव निवासी प्रभाकर नारायण सिंह पुत्र स्वर्गीय फतेबहादुर सिंह सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कश्मीर के वारामुला में तैनात हैं। सब इंस्पेक्टर का उनके पड़ोसी (विपक्षी) से जमीन का विवाद चल रहा है और मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। आंधी तूफान के चलते उनका टीन शेड गिर गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज को प्रार्थना पत्र देकर अवगत करवाया था कि टीन शेड रखवाते समय पड़ोसी इंद्र प्रताप व देव प्रताप पुत्रगण राजेंद्र बहादुर सिंह, विवेक पुत्र नरेंद्र तथा सत्यम पुत्र देव प्रताप आदि लोगों ने विरोध किया और रखने नहीं दिया। बिना किसी स्थगन आदेश के पुलिस प्रशासन टीन शेड नहीं रखने दे रही है। एसआई ने थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह से टीन शेड रखने की बात कही जबकि सीओ शाहगंज ने भी मामले के निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष को आदेशित किया था। क्षेत्राधिकारी के कहने पर थाने पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एसआई को न्याय दिलाने के बजाय थाना अध्यक्ष ने थाने पर बैठा लिया और चालान कर दिया। गौरतलब हो कि जो जवान देश की सीमा की सरहद पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने को तत्पर रहता है वह आज इतना असहाय हो गया कि थाना सहित तहसील कार्यलय के अधिकारियों व कर्मचारियों के चक्कर लगा  रहा है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि खाकी वर्दी का धौंस और खौफ देश के उन जवानों पर भी हावी होने लगा जो मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर अपना सर्वस्व न्योछावर करने को दिन रात तैयार रहते हैं। सरपतहां पुलिस की खाकी वर्दी का कहर भारत माता के वीर सपूतों पर भी बरस रहा है। अत्यंत दुर्भाग्य की बात है कि पूरे देश और मातृभूमि की रक्षा करने वाले जवान आज अपनी रक्षा खुद नहीं कर पा रहे है जिसके पीछे स्थानीय थाना और तहसील प्रशासन जिम्मेदार माना जा सकता है। जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में भारत माता के सपूतों के साथ अन्याय अत्याचार और उत्पीड़न हो रहा है। सब इंस्पेक्टर ने मुख्यमंत्री,  जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से टीनशेड रखवाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता करने की कोशिश की गई कई बार कॉल करने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी से जानकारी की गई तो उन्होंने मामले की जांच के उपरांत उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें