क्यों मनाया जाता है नेशनल स्माइल डे? जानिए इसका इतिहास, महत्व और उद्देश्य! | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
राष्ट्रीय मुस्कान दिवस दरअसल एक ऐसा खास दिन है जो मुस्कुराने की शक्ति और सुंदरता को सेलिब्रेट करता है. यह दिन लोगों को अपनी मुस्कान साझा करने, खुशियां शेयर करने, पॉजिटिविटी फैलाने, लोगों को गले लगाने के लिए प्रेरित करता है.
दरअसल, मुस्कान एक जरिया है जिसकी मदद से हम अपने अंदर की सकारात्मकता और खुशियों को दूसरे तक आसानी से साझा कर सकते हैं. इसके असर को देखते हुए ही हर साल आज के दिन यानी 31 मई को प्रतिवर्ष नेशनल स्माइल डे के रूप में मनाया जाता है.
नेशनल स्माइल डे का इतिहास
नेशनल स्माइल डे सबसे पहले साल 2018 में डॉ. टिम स्टिरनेमैन और जिम वोज्डिला ने मनाने की घोषणा की थी, जो कम्पैशनेट डेंटलकेयर से जुड़े थे. नेशनल स्माइल डे के इन संस्थापकों ने इस दिन की स्थापना एक हेल्दी स्माइल के असर और इसका आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और जीवन की समग्र गुणवत्ता पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को बढ़ावा देने के लिए किया था.
इसके महत्व को देखते हुए राष्ट्रीय दिवस कैलेंडर के रजिस्ट्रार ने आधिकारिक रूप से 31 मई को हर साल नेशनल स्माइल डे के रूप में मान्यता दी और इस दिन की घोषित की. आधिकारिक घोषणा के बाद इसे दुनियाभर में मान्यता मिली और भागीदारी भी प्राप्त हुआ.
नेशनल स्माइल डे का उद्देश्य
नेशनल स्माइल डे की स्थापना का उद्देश्य मुस्कान की परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और लोगों को दुनिया के साथ अपनी मुस्कान साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना था. इस तरह नेशनल स्माइल डे का प्राथमिक उद्देश्य एक प्यारी सी स्माइल के असर पर जोर देना और इसके असर व शक्ति को प्रोत्साहित करना है. आज यह दिन खुशी, दया और मुस्कुराने भर के छोटे से काम के असर को साझा करने और इसके महत्व को बतलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.
जाने सेलिब्रेट करने का तरीका
- आप अपने आस-पास के लोगों के साथ अच्छा वक्त गुजारें और खुशियां बाटें.
- अपने रोजमर्रा के जीवन में खुशियों के छोटे-छोटे पलों का आनंद उठाएं.
- रोजाना कुछ ऐसा करें जो आपको या आपके आसपास के लोगों को मुस्कराने पर मजबूर करे.
- अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को मुस्कान भरे मैसेज भेजें.
- दूसरों या जरूरतमंद लोगों की मदद करें औ उनके साथ समय गुजारें.



,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)