जौनपुर: गोली मारने के दो आरोपी पिस्टल संग गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में मंगलवार को गोली मारकर युवक को घायल करने के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को देशी पिस्टल व खोखा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि मामले में आरोपितों के धारा 307 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष के निर्देशन में सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार, हेडकांस्टेबल विनोद यादव तथा कांस्टेबल शिजाउद्दीन शेख,हिमांशु सिंह व राहुल मिश्र के साथ वि·ासनीय सूचना के आधार पर मामले में वांछित थाना क्षेत्र के मनवल गांव निवासी विनीत सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह को देशी पिस्टल व एक खोखा कारतूस एवं सहअभियुक्त अखिलेश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरु द्ध 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

