जौनपुर: पशु तस्कर गैंग का लीडर तमंचा संग गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय थाने का बताया गया है हिस्ट्रीशीटर
खेतासराय जौनपुर। पशु तस्करी में शामिल आरोपी रविवार को पुलिस के शिकंजे में आ गया। लेदरही पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। आरोपित को आर्म एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया। वह गो तस्करी गैंग डी 93 का सदस्य बताया जाता है। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गो तस्करों के विरु द्ध अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस क्षेत्र में मय हमराह सिपाहियों के पेट्रोलिंग पर थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस रविवार की सुबह लेदरही पुलिया पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रु कने का इशारा किया तो भागने लगा। टीम ने उसे दौड़ाकर बाइक समेत दबोच लिया। तलाशी में 315 बोर के तमंचा के साथ एक अदद कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम गुड्डू पुत्र अली रजा निवासी लेदरही बताया। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर के अलावा गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता, गैंगेस्टर, आर्म एक्ट समेत कई अन्य संगीन मामले में निरु द्ध है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक सकलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, नफ़ीस अहमद सिद्दीकी, दिनेश यादव समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल रहे।

