जौनपुर: पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला जौनपुर। बुधवार की सुबह क्षेत्र के अमावांकला गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान अधेड़ की हुई मौत के मामले में हत्यारोपी को पुलिस ने गुरु वार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गौरतलब हो कि उक्त गांव निवासी रामजीत पाल पुत्र बचई और अशोक कुमार पाल पुत्र रामप्यारे के बीच पुराने समय से जमीन का विवाद होता चला आ रहा था। इसी बीच बुधवार सुबह पानी गिराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी जिसमें लाठी की चपेट में आने से मौके पर ही 48 वर्षीय अशोक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच गुरु वार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक सुनील कुमार व हेडकांस्टेबल विनोद कुमार यादव द्वारा हत्यारोपी रामजीत पुत्र बची को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह चिकित्सकों द्वारा अटैक बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
![]() |
| Advt |

