नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार में शुक्रवार की शाम एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि गाजीपुर जनपद के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौना निवासिनी कुसुम देवी पत्नी विजय यादव 42 वर्ष अपने पुत्र अमन यादव18 के साथ केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलांव में अपनी बहन की पुत्री की 3 जून को होने वाली शादी में भाग लेने आर्इं हुई थी। शुक्रवार को उसकी तबियत खराब हुई तो उसका पुत्र अमन यादव अपनी मां कुसुम देवी व मौसी की पुत्री गुडि़या 16 को बाइक पर बैठा कर दवा दिलवाने सीएचसी मुफ्तीगंज लाया था। दवा दिलाने के बाद वह बाइक से मां व मौसी की पुत्री को बैठाकर वापस बेलांव वापस आ रहा था कि पीछे से जौनपुर से तीव्र गति से केराकत की ओर आ रही ट्रक ने मुफ्तीगंज बाजार में सुचितपुर मोड़ के पास कुचल दिया। परिणाम स्वरूप कुसुम देवी व उसके पुत्र अमन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार अमन यादव के मौसी की पुत्री गुडि़या बाल बाल बच गयी। सूचना मिलते ही मुफ्तीगंज चौकी की पुलिस व केराकत कोतवाल जय प्रकाश यादव ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका देख ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
 |
| Advt. |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
| विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|