जौनपुर: आम तोड़ने के विवाद में बल्लम से प्रहार कर युवक की हत्या | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
दो आम के लिए हुआ चाचा भतीजे में खूनी संघर्ष
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के कमासिन नरवा गांव में गुरु वार की सुबह आम तोड़ने के विवाद को लेकर चाचा भतीजे में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और र्इंट- पत्थर चलने के दौरान युवक को बल्लम घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन फानन में स्वजनों द्वारा उपचार के लिए मछलीशहर ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल गिरजा शंकर प्रजापति की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 35 वर्षीय गिरिजाशंकर प्रजापति का अपने चाचा से आम तोड़ने को लेकर विवाद शुरू था। इसी को लेकर सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसी दौरान आरोप है कि चाचा व उसके स्वजन ने बल्लम से हमलाकर गिरिजाशंकर प्रजापति, 45 वर्षीय रु द्र प्रताप प्रजापति व 36 वर्षीय रामजीत प्रजापति को घायल कर दिया। खबर लगते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस व थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान घायल गिरिजाशंकर प्रजापति की मौत हो गई। गिरिजाशंकर के सीने में बार्इं तरफ बल्लम से गहरी चोट आई थी। रु द्र प्रताप व रामजीत की भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है। वहीं पति की मौत की खबर सुन पत्नी सावित्री देबी बेहोश हो गयी। मृतक गिरजाशंकर के दो बच्चे हैं बेटी शेजल व बेटा प्रिंस। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक पक्ष से रामजीत प्रजापति, रूद्र प्रताप व गिरजाशंकर प्रजापति जबकि दूसरे पक्ष से राजनाथ, कृष्ण गोपाल, अमरनाथ, दिनेश कुमार के खिलाफ भारतीय दंडात्मक अधिनियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |