नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की चेयरमैन उम्मे रहीला के प्रतिनिधी डॉ. सरफराज खान ने गुरु वार को प्रत्येक वार्ड में जाकर साफ- सफाई का निरीक्षण किया, डॉ. सरफराज खान वार्ड हिसारकोट, दरीबा, नासही, काजी अहमदनूर व शेखवाड़ा में स्वयं पहुचकर साफ- सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों से नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण व नालियों की सफाई करते रहने का निर्देश दिया। चेयरमैन प्रतिनिधी ने खुद कस्बे के लोगो से उनकी समस्याओं के बारे मे पूछा तथा जल्द से जल्द उक्त समस्याओं का निस्तारण करने का आ·ााशन भी दिया। उन्होंने बताया कि यह मेरा प्रतिदिन का रूटीन निरीक्षण है। मैं खुद वार्डो में निकलकर साफ- सफाई की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर रहा हूँ। फिलहाल निरीक्षण के दौरान साफ- सफाई की व्यवस्था बेहतर पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वार्डो में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
 |
विज्ञापन |
 |
Advt
|