BREAKING

जौनपुर: बहिरी मोड़ पर हाई मास्क लाइट बनी शोपीस हप्तों से तिराहे पर छाया है अँधेरा, जिम्मेदार मौंन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • लाखों रूपयों के खर्च का नहीं निकल रहा कोई मतलब,एक बार फिर डूबा अंधेरे में तिराहा

कृष्णा सिंह

पतरही,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा के पतरही बाजार चन्दवक मेन रोड मार्ग बहिरी मोड़ पर मई माह में जिला पंचायत सदस्य उषा किरण के द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगवाई गई हाई मास्क लाइट बनी शोपीस। करीब हफ्तों से तकनीकी खराबी के चलते हाई मास्क लाइट बंद पड़ी है। जिससे शाम होते ही फिर एक बार तिराहे पर अंधेरा छा गया।

जबकि यह बाजार का मुख्य रास्ता है।यहां लाइट लगने से शाम के समय लोगों को काफी फायदा मिलता था। इसके लगने से बहिरी मोड़ तिराहे की भी रौनक बढ़ गई थी। लेकिन वर्तमान में लाइट खराब होने से स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में अंधेरा होने से दुकानों व घरों में चोरी का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों,दुकानदारों और राहगीरों को अंधेरा होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लेकिन इससे जुड़े जिम्मेदार मौंन हैं।लाखों रूपयों के खर्च का नहीं निकल रहा कोई मतलब,एक बार फिर डूबा अंधेरे में तिराहा।अगर जल्द से जल्द हाई मास्क लाइट बन जाती तो बहिरी मोड़ तिराहे पर अँधेरा नही रहता और पुलिस कर्मियों को भी गस्त करने में राहत मिल जाती।जिम्मेदार लोग इस पर जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।अगर जिम्मेदार लोग इस पर ध्यान दे देते तो यह बन जाती और लोगों को अंधेरे की समस्या से निजात मिल जाती।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें