जौनपुर: बनवासियों ने किया थाने पर प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एसडीओ विद्युत के खिलाफ सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
केराकत जौनपुर। एसडीओ विद्युत थानागद्दी के क्रियाकलाप को लेकर थानागद्दी तिसिया के बनवासियों ने समाजसेवी संजय मिश्रा बाबा के नेतृत्व में केराकत कोतवाली पर प्रदशर््ान कर एक प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव को दिया। दिये गये प्रार्थना पत्र में एस डीओ विद्युत थाना गद्दी मनीष सिंह पर नये विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर पांच -पांच हजार रु पए रि·ात मांगने और न देने पर दुर्व्यवहार करने का आ?रोप लगाया गया है। पूछने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि एस डीओ के खिलाफ एक तहरीर पड़ी हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। प्रार्थना पत्र देने वालों में जय प्रकाश,मूरत, हरिश्चंद्र,कलावती देवी,धर्मा देवी,शीला देवी,सुनीता,महराजी देवी,गीता देवी,परेमा देवी,आदि शामिल रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



