वाराणसी: बालश्रम उन्मूलन को चलाया हस्ताक्षर अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। डॉ. शंभुनाथ सिंह शोध संस्थान और क्राई (चाइल्ड राइट्स एंड यू) की तरफ से सोमवार को शहर में कई स्थानों पर बालश्रम उन्मूलन जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सिगरा थाना, अस्सी घाट और जिला मुख्यालय पर अभियान के दौरान लोगों को जागरूकत किया गया।
संस्थान की कार्यक्रम निदेशक और बाल कल्याण समिति वाराणसी और भदोही की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रोली सिंह ने अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि पहली से 30 जून तक जिले में बालश्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत दानियालपुर, पैगम्बरपुर, अमरपुर मढ़िया, शैलपुत्री, ढेलवरिया सहित 10 से ज्यादा बस्तियों में लोगों को जागरूक भी किया गया। उन्हें बच्चों से काम न कराकर उन्हें स्कूल भेजने को प्रेरित किया गया। सोमवार को हस्ताक्षर अभियान में दीपिका भट्टाचार्या, एडवोकेट विजयश्री सिंह, चंद्रबली चौबे, भूपेंद्र श्रीवास्तव, सुलेखा पटेल, अक्लीमा कुरैशी, सुधा गुप्ता, धीरज सिंह आदि रहे।

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)