BREAKING

अब बरसाना के राधा रानी मंदिर में ड्रेस कोड लागू, ऐसे कपड़े पहनकर आने पर नोएंट्री | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मथुरा। देश में स्थित कई मंदिरों में धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पहनावे को लेकर नियम बनाए गए है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में भक्तों के शॉर्ट्स, नाइट सूट, मिनी स्कर्ट, फटी जींस, हाफ पैंट, बरमूडा पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पोस्टर मंदिर के बाहर लगाया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर समिति के पदाधिकारी रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि राधारानी मंदिर द्वारा भक्तों की पोशाक को लेकर बनाए गए नियम का क्रियान्वयन एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा। 

गौरतलब हो कि कुछ महीने पहले राधा दामोदर मंदिर ने भी पोशाक को लेकर कुछ नियम लागू किए थे। साथ ही आपको यह भी बता दें कि बदायूं जिले के बिरुआ बाड़ी मंदिर ने भी भक्तों की पोशाक को लेकर नियम लागू किए हैं। ऐसे में अब धीरे धीरे कर यह नियम देश के ज्यातर मंदिरों में लगने की संभावना है। 

देश के कई मंदिरों में भक्तों को कौन सी पोशाक पहननी चाहिए, इसे लेकर नियम बनाए हैं। उत्तर प्रदेश के मंदिरों का कहना है कि हमने भी उनके जैसा ही फैसला लिया है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन नियमों का भक्तों द्वारा विरोध किया जाएगा। अब देखना यह होगा भक्त इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करते है या फिर विरोध करते है। 


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें