वाराणसी: रोडवेज बस के धक्के से ऑटो चालक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सारनाथ। लेढ़ूपुर पावर हाउस के समीप शुक्रवार को रोडवेज की बस और ऑटो में टक्कर हो गई। ऑटो चालक की मौत हो गई। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिये शव लेकर घर चले गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर बस लेकर चालक भाग गया। रुस्तमपुर निवासी रवि यादव (28) ऑटो लेकर घर जा रहा था। शाम साढ़े चार बजे पावर हाउस के पास संदहा की तरफ से आ रही बस ने टक्कर मार दी। रवि यादव की मौत हो गई। रवि तीन भाइयों के बीच दूसरे नंबर पर था। शादी नहीं हुई थी। उसने छह माह पहले ही लोन पर ऑटो लिया था।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
recent
uttar pradesh
Varanasi


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)