जौनपुर: निवेशकों की समस्याओं का जल्द से जल्द हो निस्तारण:डीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जिला स्तरीय निवेश प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु/श्रम बंधु/व्यापार बंधु एवं जिला स्तरीय निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित की गई। बैठक में मेसर्स रामापालिमरश प्रतिनिधि द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उनकी इकाई से जल निकासी की समस्या थी जिसपर जिला पंचायत विभाग द्वारा कार्य शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उकनी पावर हाउस सब स्टेशन का कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आवास विकास विभाग द्वारा सीडा में नाली, ह्यूम, पाइप कार्य, पूर्ण न होने पर अध्यक्ष द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। जनपद में अब तक हुए कुल 130 एमओयू को धरातल पर लाने के सभी निवेशकों से अध्यक्ष द्वारा वार्ता की गई। माँ कैलाशी बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड के आए हुए निवेशक से जिलाधिकारी द्वारा भूमि के क्रय करने एवं सभी फैसिलिटेशन उपलब्ध कराने का आ·ाासन दिया गया। कीर्ति कुंज के प्रोपराइटर द्वारा बताया गया कि उनकी भूमि को धारा 80 में परिवर्तित करने हेतु आवेदन किया गया है परंतु अभी तक कार्य नहीं हुआ है जिसपर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निवेशकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिससे आगामी प्रस्तावित जीबीसी सितंबर माह में अधिक से अधिक निवेशकों को प्रतिभाग कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त हर्ष प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त जीएसटी मनीष राय, अपर सांख्यिकीय अधिकारी मोहम्मद रजा एवं अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |


