जौनपुर: मोदी सरकार राष्ट्र को बना रही सशक्त:दर्शना सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर में भाजपा किसान मोर्चा की हुई बैठक
जौनपुर। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा का मंुगराबादशाहपुर में किसान मोर्चा के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह रही। बैठक का शुभारम्भ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक भारत की संकल्पना को साकार किया है। मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया है। हमारी सरकार राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। उक्त बातें संयुक्त मोर्चा को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दशर््ाना सिंह ने कही। कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करिये और पूरी टीम के साथ हम अपने रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये। केंद्र में एक बार फिर दोबारा से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए प्रदेश की जनता से आग्रह करें। लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गरीब पिछड़े व अंन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। प्रधान मंत्री ने दूर-दराज के लोगों को जहां पीने के पानी के लिए काफी दिनों से पानी की किल्लत से जुझ रहे थे, आज उन्हीं लोगों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए ''हर घर नल योजना'' के तहत केन्द्र सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है, उन्होंने महिलाओं को खाना बनाने में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब पात्रों को नि:शुल्क खाद्यान्न महिनों में दो बार देकर राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जिस तरह से निकाय चुनाव में पार्टी सभी नगर निगमों सहित नगर परिषदों, नगर पंचायतों में एकतरफा जीत का परचम फहराई है उसी तरह आगामी लोकसभा में भी सभी सीटें जीतकर परचम लहराएगी उन्होंने अभी से ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील भी की। सभा को मोर्चा के अध्यक्ष गण नरेन्द्र उपाध्याय अनिल गुप्ता रागिनी सिंह अजय सरोज और मेराज हैदर ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर प्रमोद यादव अर्चना शुक्ला वि·ाामित्र राजकुमार जायसवाल राजू केसरी देवेंद्र सिंह राजेश गुप्ता गिरीश शर्मा नीलम गुप्ता पुष्पा शुक्ला ओमप्रकाश बिंद मनीष त्रिपाठी सुधांशु दुबे पंकज सिंह इन्द्र्सेन सिंह प्रमोद प्रजापति घनश्याम यादव एवं समस्त मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।


