BREAKING

जौनपुर: दरोगा द्वारा अधिवक्ता से किये गये दुव्र्यवहार को लेकर रोष | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अधिवक्ता संघ ने लिया संज्ञान, तय होगी आंदोलन की रणनीति

शाहगंज जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जुड़ापुर गांव निवासी तहसील के अधिवक्ता आदित्य सिंह के साथ बीते बुधवार को उनके आवास पर थाने के दरोगा अनिल सिंह द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की घटना को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। आदित्य सिंह ने घटना की जानकारी पत्र के माध्यम से संघ के अध्यक्ष स्कन्द कुमार यादव को दी है। बैठक के बाद अधिवक्ता आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। बताया जाता है कि क्षेत्र के जुड़ापुर गांव निवासी तहसील के अधिवक्ता आदित्य सिंह का उनके पड़ोस के लोगों से जमीन को लेकर विवाद है। इस विवाद में अधिवक्ता के बड़े भाई ने थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए न्याय की मांग की थी। क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था बावजूद इसके थानाध्यक्ष मौके पर नहीं पहुंचे। वुधवार थाने के दरोगा अनिल सिंह अधिवक्ता के घर पर पहुंचे तो मौके पर मौजूद घर की महिलाओं से अभद्र भाषा में बात की और अधिवक्ता आदित्य सिंह के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस घटना की जानकारी गुरु वार को जब संघ तहसील अधिवक्ता संघ के लोगों को हुई तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। आदित्य सिंह ने पत्र के माध्यम से संघ के अध्यक्ष स्कन्द कुमार यादव को घटना की जानकारी दी। अब इस प्रकरण को लेकर अधिवक्ता संघ की बैठक के बाद आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें