वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना का एक किरन प्रशिक्षण विमान चामराजनगर जिले के एक गांव में खुले मैदान में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि विमान में सवार दोनों पायलट दुर्घटना से पहले सुरक्षित तरीके से विमान से कूद गए।
प्रशिक्षण विमान ने बेंगलुरु में वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी थी और यह सुबह के वक्त भोगापुर गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिले के अधिकारियों ने बताया कि तेजपाल और भूमिका को मामूली चोटें आईं हैं। इसमें किसी की जान नहीं गई। जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा वायु सेना का एक दल मौके पर पहुंच गया है।


