BREAKING

जौनपुर: जनसहयोग से जगमगाएगा डोभी रेलवे स्टेशन मार्ग | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जनसहयोग से जगमगाएगा डोभी रेलवे स्टेशन मार्ग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

समाजसेवी की पहल पर क्षेत्रवासी दे रहे आर्थिक सहयोग

चंदवक जौनपुर। रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 233 से डोभी रेलवे स्टेशन जाने वाले लगभग ढाई सौ मीटर लंबे मार्ग से अंधेरा छँटेगा और आने वाले समय में उक्त मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। इसके लिए समाजसेवी अजीत सिंह की पहल पर जनसहयोग से धन इकट्ठा हो रहा है। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 जो डोभी रेलवे स्टेशन से समानांतर होकर गुजरता है से डोभी स्टेशन पर जाने के लिए लगभग ढाई सौ मीटर सड़क बनी हुई है जिसपर रात होते ही अंधेरा छा जाता है। अंधेरे के कारण रात में स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों को कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। इस समस्या से लोगों ने रेलवे के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। रेलवे के अधिकारियों ने जहां स्टेशन से बाहर होने के कारण प्रकाश की व्यवस्था करने में अपनी असमर्थता जता दी वहीं जनप्रतिनिधियों ने अनसुना कर दिया। समस्या की महत्ता को देखते हुए समाजसेवी व किसान नेता अजीत सिंह आगे आए। उन्होंने क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति डोभी के बैनर तले क्षेत्रवासियों से डोभी स्टेशन मार्ग पर अंधेरे का वीडियो पोस्ट कर समस्या के समाधान के लिए प्रकाश की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग देने की अपील की। अपील का असर हुआ और देश परदेस में रहने वाले क्षेत्रवासियों से सौ रु पये से लेकर दस हजार तक का सहयोग मिला जो अनवरत जारी है। वोह दिन अब दूर नहीं जब आने वाले समय में जन सहयोग के बदौलत डोभी स्टेशन मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगाता नजर आयेगा।

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें