प्रयागराज, आगरा व झांसी मंडल के नौ रेलकर्मी पुरस्कृत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम सतीश कुमार ने मंगलवार को नौ रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता और विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मंडलों के रेल कर्मचारी सम्मानित किए गए।
पुरस्कृत कर्मचारियों में अनिमेश कुमार शुक्ला ट्रेन मैनेजर प्रयागराज मंडल, कैलाश चन्द मीना उप मुख्य टिकट निरीक्षक टूण्डला, नरेन्द्र कुमार हेल्पर टूण्डला, उदय नारायण पटेरिया लोको पायलट मेल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मंडल, रामकेश मीना सहायक लोको पायलट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मंडल, कुलदीप सिंह वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर ग्वालियर झांसी मंडल, सतीश कुमार लोको पायलट आगरा छावनी आगरा मंडल, सीएल मीना सहायक लोको पायलट आगरा छावनी, प्रीती देवी प्वाइण्टसमैन प्रयागराज छिवकी शामिल हैं।
प्रीती देवी को माह मई 2023 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रीती ने 27 मई को ड्यूटी के दौरान गाड़ी को काशन दिए जाते समय लाइन नंबर 18 (प्लेटफार्म नं. 3) में रेल फ्रैक्चर चिन्हित कर अविलम्ब स्टेशन मास्टर को सूचित किया था।


,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
