लखनऊ: चारबाग रेलवे यार्ड की सुरक्षा को लेकर दौरा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को संरक्षा ऑडिट अधिकारी ने यार्ड का दौरा किया। इस दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी (पूर्व रेलवे) राम बहादुर राय ने क्रू बुकिंग लॉबी में पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली देखी। दुर्घटना राहत यान, दुर्घटना चिकित्सा राहत यान और कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया।
लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं और स्टाफ को मिलने वाली सुविधाएं और खान-पान की व्यवस्था को परखा। टीम ने रेल से जुड़े संरक्षा कर्मियों से संवाद करते हुए उनके संरक्षा संबंधी जानकारी को भी परखा।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर संरक्षा से जुड़े कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का प्रबंधन, संरक्षा संबंधी संयंत्रों और उपकरणों की उपलब्धता व रखरखाव जायजा लिया। निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक व गतिशक्ति वीएस यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

