जौनपुर: चौकियां धाम के दो ट्रांसफार्मर में लगी भीषड़ आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बिपिन सैनी
जौनपुर. शीतला चौकियां धाम में सोमवार रात्रि नौ बजे अचानक दो ट्रांसफार्मर में बारी बारी से आग लग गई. आग ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास छेत्र में अफरातफरी मच गई. ट्रांसफार्मर में आग लगने पर घटना की सूचना छेत्र वाशियो ने तत्काल फोन से पर फायर बिग्रेड को दी गई. मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ट्रांसफार्मर की आग बुझाई.
जानकारी के अनुसार सोमवर रात्रि लगभग नौ बजे शार्ट सर्किट से धाम के पानी की टंकी के बगल में लगे 2 ट्रांसफार्मर 250 केवी, 63 केवी हैवी क्षमता के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. इधर अफरतफरी मची हुई थीं की अचानक धाम स्थित जल निगम के ट्रांसफॉर्मर में भी आग लग गई. आग बुझने के बाद बिजली विभाग के लाइन मैन सड़क मार्ग पर गिरे हुए तार को व्यवस्थित करते हुए नजर आए.

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
