जौनपुर: किशोर संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेढा गांव में लगभग 10 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते 10 जून की है। उक्त गांव का ब्रााह्मण वर्ग के एक बच्चे को गांव का ही 15 वर्षीय लड़का बहका-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जैसे ही यह घटना परिजनों को लगी तो वे उसे लेकर थाने गये। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को लिखित तहरीर दिया। पुलिस मामला पंजीकृत करते हुए घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस की छापेमारी में बच्चों के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया गया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

