जौनपुर: गरीब कल्याण व सुशासन मोदी सरकार की पहचान:डॉ.राकेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
जौनपुर। तहसील शाहगंज में शनिवार को सायंकाल नगर के जैसीज चौराहे स्थित भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश त्रिवेदी ने मोदी सरकार के 9 वर्ष के महासंपर्क अभियान के तहत उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी और देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। पिछले नौ वर्षो में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर आज संपूर्ण वि·ा का मार्गदशर््ान कर रहा है। कहा कि मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व की ही देन है जो कोरोना जैसी महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भी भारत में महंगाई दर अन्य देशो की तुलना में बेहद कम है। आज भारत के बढ़ते प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार भारत दुनिया के दिग्गज देशो का सम्मेलन जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। 2014 के पहले का भारत रक्षा उत्पादो के लिए आयात पर निर्भर रहता था। आज मेक इन इंडिया के दम पर आत्मनिर्भर भारत की यह स्थिति है कि हम दूसरे देशो को निर्यात कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, देवी प्रसाद मंटू चौरसिया, चिंताहरण शर्मा, गोपाल अग्रहरी टीना, सर्वेश चौरसिया, प्रेमचंद सभासद, सिकंदर साहू सभासद, वि·ानाथ अग्रहरी, महेंद्र वर्मा, दिवाकर मिश्रा, संदीप साहू, रामपलट सेठ, अमित जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



