जौनपुर: कैम्प में किसानों की समस्या का हुआ समाधान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत किरतापुर में किसान सम्मान निधि से संबंधित कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कैंप में बीडीओ काशीनाथ सोनकर, दिलीप कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, राम आजाद सहायक विकास अधिकारी कृषि, ज्वाइंट बीडीओ सुभाष चंद्र, शैलेंद्र उपाध्याय ब्राांच पोस्ट मास्टर कोडडा, सोनम राय टीएसी, अवधेश कुमार मौर्य सीएससी, अशोक पांडेय चकबंदी लेखपाल, दयाराम शुक्ला कानूनगो, विनोद कुमार यादव ग्राम प्रधान, श्रुति गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी अन्य उपस्थित रहे। कैंप में कुल 39 लोगों की समस्या का निस्तारण किया गया व 12 खाते खुलवाए गए। ग्राम विकास अधिकारी श्रुति गुप्ता द्वारा कृषकों को किसान सम्मान निधि से संबंधित जानकारी दी गई व ग्राम वासियों बताया गया कि समस्त पात्र दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना से आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट आवेदन करने के लिए कहा गया।


