BREAKING

मणिपुर हिंसा पर अमित शाह का सख्त आदेश कहा- होगी न्यायिक जांच | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • मृतकों को देंगे 10 लाख मुआवजा

नयी दिल्ली। मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (1 जून को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया हिंसा की मामले की न्यायिक जांच होगी. अमित शाह ने ये भी कहा कि 29 अप्रैल को मणिपुर हाईकोर्ट के एक जल्दबाज फैसले की वजह से राज्य में जातीय हिंसा और दो गुटों के बीच में हिंसा की शुरुआत हुई. 

शाह ने कहा कि इन 2 दिनों में मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में जाकर मैंने नागरिकों के डेलीगेशन और आहत लोगों से मिलने की कोशिश की. 

अफसरों के साथ भी मीटिंग की. केंद्रीय गृह मंत्री ने ये भी कहा कि भारत सरकार हिंसा, हिंसा की वजहों और हिंसा के जिम्मेदार इन सभी की जांच के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस लेवल के रिटायर्ड जजों का न्यायिक आयोग गठित करके जांच करेगी.

  • मणिपुर को कर्फ्यू, हिंसा और बंद से किया मुक्त

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 6 साल से जब से मणिपुर में बीजेपी की सरकार आई मणिपुर कर्फ्यू, हिंसा और बंद से मुक्त हो गया था. डबल इंजन की सरकार ने मणिपुर में डेवलपमेंट के सभी पैमानों में अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की. पिछले 1 महीने में मणिपुर में हिंसक घटनाएं हुई हैं. जिन नागरिकों की हमले की हिंसा में मौत हुई है उनके परिजनों के प्रति पीएम नरेंद्र मोदी, मेरी तरफ से और केंद्र सरकार की तरफ से संवेदना जताता हूं.

  • अमित शाह का बड़ा बयान

पिछले 1 महीने में मणिपुर से कुछ हिंसक घटनाएं सामने आई हैं. मैं उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने हिंसा में अपने प्रियजनों को खोया है. मैंने पिछले 3 दिनों में इंफाल, मोरेह और चुराचांदपुर सहित मणिपुर में कई जगहों का दौरा किया है और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं. मैंने मैतेई और कुकी समुदायों के सीएसओ से भी मुलाकात की है.

  • सीबीआई करेगी 6 मामलों की जांच

इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में हिंसा के जितने भी मामले दर्ज किए गए हैं इनमें से 5 मामले चयनित किए गए हैं और एक मामला हिंसा के षड्यंत्र का दर्ज करके इन 6 मामलों की जांच CBI करेगी. निष्पक्ष जांच की जाएगी.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें