जौनपुर: टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में कोचिंग से पढ़कर घर वापस जाते समय टैंकर की चपेट में आ जाने से करन नामक छात्र की घटना स्थल पर मौत हो गई। बताते चले कि तेजी बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत सेनपुर गांव निवासी करन विन्द 17 वर्ष सुबह कोचिंग पढ़ने हेतु बदलापुर गया था, कोचिंग पढ़ने के बाद घर वापस जाते समय राष्ट्रीय राज मार्ग 731 पर से जा रहा था तभी टैंकर की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए टैंकर सहित ड्राइवर को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

