बिहार: कंपनी को कारण बताओ नोटिस, कार्यकारी अभियंता निलंबित | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

पटना। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना के सिलसिले में राज्य सरकार ने संबंधित निर्माण कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सड़क निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि संबंधित अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। 

अमृत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हरियाणा की जिस कंपनी को ठेका दिया गया था, उसे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब देने को कहा है।’’

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग ने निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखने में विफल रहने के लिए संबंधित अधिशासी अभियंता को भी निलंबित कर दिया है। वर्ष 2014 से बन रहा 3.16 किलोमीटर लंबा यह पुल 14 महीने में दो बार टूटा है। पहली बार यह अप्रैल 2022 में भागलपुर के सुल्तानगंज की तरफ से टूटा और दूसरी बार गत रविवार को खगड़िया की ओर से टूट गया। निर्माणाधीन पुल की अनुमानित लागत 1,700 करोड़ रुपये है।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें