BREAKING

ओडिशा: तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर, 70 लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतर गए। इन डिब्बों में भरी संख्या में यात्री फंसे हुए है। स्थानीय लोग उन्हें निकलने की कोशिश कर रहे है। मीडिया खबरों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 70 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 350 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। जबकि मौतों की संख्या बढ़ने की संभावना है।   

बालासोर से करीब 40 किलोमीटर दूर हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बालासोर से करीब 40 किलोमीटर दूर ये ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। मालगाड़ी से टकराने के बाद स्लीपर के 3 कोच छोड़कर बाकी के डिब्बे पटरी से उतर गए। खबरों के मुताबिक, इन डिब्बों की संख्या 18 बताई जा रही है।  इन डिब्बों में भारी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग ही जुट गए हैं।

इस हादसे में अब तक कितना नुकसान हुआ है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि  कोरोमंडल ट्रेन का बड़ा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि खराब सिग्नल की वजह से ये दोनों गाड़िया एक ही पटरी पर आ गई जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ है।


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें